मध्य प्रदेश

फर्जी लोन घोटाला, जिनके पास जमीन नही है या है भी तो एक एकड़ से ज्यादा नही ऐसे गरीब किसानों के ऊपर 1 लाख 2 लाख तक के लोन

बरेली। सहकारिता क्षेत्र में जो ना हो जाये वो कम है रायसेन जिले की सेवा सहकारी समितियों पर आरोप लगने नई बात नही है लेकिन कार्यवाही होना बड़ी बात है ऐसी सोसायटिया अनगिनत है जिनके ऊपर कार्यवाही लम्बित है कलेक्टर ने कई सोसायटियो के प्रबन्धको पर एफआईआर के निर्देश दे रखे है वावजूद इसके कोई कार्यवाही नही होती ।
ऐसा ही एक मामला चैनपुर सेवा सहकारी समिति का निकल कर आ रहा है जहां किसानों के पास लोन जमा करने के नोटिस पहुच रहे है। जिसकी शिकायत किसानों ने कलेक्टर रायसेन उमाशंकर भार्गव से की । कलेक्टर ने एक तीन सदस्यीय जांच दल चैनपुर भेजा जांच के लिए। माह फरवरी से चैनपुर क्षेत्र के किसान शिकायत करते आ रहे है। किसानों का आरोप है बगेर कर्ज लिए हमारे ऊपर लाखो का कर्ज बता रहे है किसानों का साफ तौर पर कहना है कि हमने किसी प्रकार का कर्ज नही लिया प्रवन्धक वीरेंद्र राजपूत ने घपला कर हम लोगो को कर्जदार बना दिया है।
जिन किसानों के पास जमीन नही है उन किसानों के नाम भी लोन निकलना किसी घोटाले की ओर इशारा करता है ऐसे तकरीबन 62 किसान है जिन्होंने लोन नही लिया और जिनके पास जमीन नही है या है भी तो एक एकड़ से ज्यादा नही ऐसे गरीब किसानों के ऊपर 1 लाख 2 लाख तक के लोन निकल रहे है और यह गरीब किसान कहा से यह पैसा जमा करे जो मर चुके उनके नाम भी निकला कर्ज का नोटिस ओर जिनके पास पट्टे की जमीन है इनके नाम भी है कर्ज सवाल यह उठता है किसानों ने कर्ज लिया नही तो कैसे इन पर कर्ज चढ़ गया और भी लाखों में तकरीबन एक करोड़ रुपये का घोटाला बताया जा रहा है ।
जव किसानों ने कलेक्टर से इस वाबत शिकायत की तब जाकर एक जांच दल गठित किया जो मौके पर पहुचा ओर जितने किसान है उनके बयान लिए जांच दल अपनी जांच कर तो चला गया और प्रतिवेदन कलेक्टर को सौप देगा लेकिन क्या ऐसे प्रबन्धक को कोई सजा मिल पाएगी ओर इस तरह के घोटालेबाजो को कोई सजा मिल पाएगी जांच दल ने मीडिया से बात करने से पहले तो परहेज किया लेकिन काफी देर वाद कैमरे पर बोलने को तैयार हुए।।
बी.के. सिंह जांच अधिकारी का कहना है कि वरिष्ठ कार्यालय को शिकायत मिली कलेक्टर रायसेन ने जांच के लिए आदेशित किया है सभी लोगो के कथन ले किये प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को सौपेगे ।
खिमिया बाई का कहना है कि हमारे पास जमीन नही है लोन का नोटिस आया है हमारी माँ को सवा एकड़ जमीन मिली थी माँ की मौत हुए 9 साल हो गए ।
रियाज खा किसान का कहना है कि हमने खाद बीज कुछ नही लिया एक लाख से ऊपर का कर्ज निकाल रहे है ।
तारिक किसान का कहना है कि मेरे पिता जी ने 18 हजार का खाद उठाया था अब यह 2 लाख कर्ज बता रहे है ।

Related Articles

Back to top button