नायब तहसीलदार का स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | सिलौड़ी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार दिनेश असाटी का स्थानांतरण सागर कर दिया गया। उनके स्थानांतरण पर तहसील भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। दिनेश असाटी सिलौड़ी तहसील में 2 साल 6 माह के कार्यकाल जैसा कार्य किया आशा है कि इससे अच्छा कार्य वे सागर में करेंगे। स्थानीय लोगों ने इनके मधुर स्वभाव, सरलता और कर्मठता की चर्चा करते हुए कार्य के प्रति इनका लगाव सभी को प्रभावित करता था। इस दौरान सिलौड़ी सरपंच पंचो बर्मन, खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, जनपद सदस्य माधुरी अवस्थी, गणेश साहु, रवि अवस्थी, प्रशांत राय, बीईंओ लखनलाल बागरी, राज्स्व निरीक्षक नीरज झारिया, पटवारी अशोक सिंह बागरी, महेंद्र त्रिपाठी, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन आदि ने नायब तहसीलदार दिनेश असाटी को उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।



