मध्य प्रदेश

सियरमऊ में किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सियरमऊ
रविवार को सियरमऊ ग्राम पंचायत में भारतीय स्टेट बैंक शाखा सियरमऊ द्वारा किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें शाखा प्रबंधक वीरसिंह कुंकल द्वारा ग्रामबसियों को एसबीआई द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बारीक़ी से समझाया गया जिसमें मुख्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में बताया व बैंक में किसी तरह की आ रही समस्याओं के बारे में सुझाव माँगे। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक के अलावा मुख्य रूप से विक्रम शाह सरपंच, अरविंद शुक्ला, मनोज शुक्ला, अशोक शाह, सतनामसिंह राजपूत, अमरसिंह ठाकुर, मूलचंद कुशवाहा, रामप्रकाश साहू, राजाराम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, राधेलाल, राजू साहू, नत्थू सिंह, संजय जैन, कृष्ण कुमार, मनोज जैन, उत्तम सिंह, तुलसीराम सेन,
रामकिशन चौकीदार, उत्तम हरिजन, हरिराम हरिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button