Today Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 02 जनवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
आज का पंचाग
गुरुवार 02 जनवरी 2025
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 पिंगल संवत्सर विक्रम : 1946 क्रोधी
🌐 संवत्सर नाम पिंगल
🔯 शक सम्वत : 1946 (पिंगल संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5125
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☂️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – पौष मास
🌒 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – गुरुवार पौष माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तृतीया तिथि 01:08 AM तक उपरांत चतुर्थी
✏️ तिथि स्वामी – तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर जी है ।तृतीया: किसी भी पक्ष की तीसरी तारीख को तृतीया तिथि या तीज कहते है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र श्रवण 11:10 PM तक उपरांत धनिष्ठा
🪐 नक्षत्र स्वामी – श्रवण नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है। चन्द्रमा इस नक्षत्र का स्वामी है ।
⚜️ योग : हर्षण योग 02:57 PM तक, उसके बाद वज्र योग
⚡ प्रथम करण : तैतिल – 01:48 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : गर – 01:08 ए एम, जनवरी 03 तक वणिज
🔥 गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 03:33:00 से 05:08:00 तक
⚜️ दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल – दिन – 1:30 से 3:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:46:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:14:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:25 ए एम से 06:20 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:52 ए एम से 07:14 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:05 पी एम से 12:46 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:09 पी एम से 02:50 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:34 पी एम से 06:01 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 05:36 पी एम से 06:58 पी एम
💧 अमृत काल : 01:02 पी एम से 02:35 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:58 पी एम से 12:53 ए एम, जनवरी 03
❄️ रवि योग : 11:10 पी एम से 07:14 ए एम, जनवरी 03
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंदिर ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-विष्णु मंदिर में आठ बादाम चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मुस्लिम रबज़ मासारंभ/ पुंसवन/जातकर्म/सीमान्तोनयन/ विश्व अंतर्मुखी दिवस, भारतीय वैज्ञानिक वसंत गोवारीकर पुण्य तिथि, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बली राम भगत पुण्य तिथि, दिल्ली का सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी स्मृति दिवस, भारत रत्न पुरस्कार देना प्रारम्भ दिवस, रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा पुण्य तिथि, प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी जन्म दिवस, भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन जन्म दिवस, समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन जन्म दिवस, समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन जन्म दिवस, महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका डॉ. राधाबाई पुण्य तिथि
✍🏼 तिथि विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानी जाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी को बताया गया है। यह द्वितीया तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।।
🏘️ Vastu tips 🏚️
अगर आप चाहते हैं कि, साल 2025 आपके लिए नए अवसर लेकर आए, आपको जीवन में सुख-समृद्धि और धन मिले तो साल की शुरुआत में उत्तर दिशा से जुड़ा उपाय आपको आजमाना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि, साल के पहले दिन उत्तर दिशा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में ऊर्जा का प्रवाह होता है। सकारात्मकता ऊर्जा घर में और घर के लोगों में आती है। यूं तो उत्तर दिशा को हमेशा ही साफ-सुथरा रखना चाहिए, लेकिन साल के पहले दिन इसे व्यवस्थित रखने से आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।
दक्षिण-पूर्व दिशा से जुड़ा उपाय वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है। वास्तु की मानें तो इस दिशा में धन रखने से घर में धन का प्रवाह कभी नहीं रुकता। इसलिए साल 2025 के पहले दिन आपको इस दिशा में धन की तिजोरी स्थापित करनी चाहिए। अगर ऐसा करना संभव ना भी हो तो आप कुछ मात्रा में धन इस दिशा में रख दें। ऐसा करने से साल भर आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
सुबह खाने के बाद काम,दोपहर को विश्राम,रात को कम से कम 500 कदम खाने के बाद जरूर टहलें
मिक्स फ्रूट कभी न खाएं।आज कल शादी मे खूब चलता है। एक समय में एक ही फल खाएं
मिक्स सलाद भी न खाएं,एक ही खाएं।
मिक्स सब्जी भी न खाएंजैसे-उड़द चना मूंग आदि की मिक्स दाल् भी एक ही बनाएं।
रिफाइंड तेल गलती से भी न खाएं।यह शरीर में ब्लोकेज करता है।
हमेशा कच्ची घाणी का ही तेल खाएं जैसे-सरसों आदि
🥂 आरोग्य संजीवनी 🍶
तुलसी (Holy Basil): तुलसी को खांसी के लिए एक अच्छा आयुर्वेदिक उपचार माना जाता है। तुलसी की पत्तियों को चबाने से और तुलसी की चाय पीने से खांसी में आराम हो सकता है।
यष्टिमधु (Licorice): यष्टिमधु को खांसी के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे शहद के साथ मिलाकर लेने से खांसी में राहत हो सकती है।
अदरक (Ginger): अदरक को खांसी के लिए भी उपयोगी माना जाता है। अदरक की चाय बनाकर पीना खांसी को कम करने में मदद कर सकता है।
मुलेठी (Marshmallow): मुलेठी को खांसी के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। मुलेठी का काढ़ा बनाकर पीने से खांसी में राहत मिल सकती है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आपके माँ-पिता के अतिरिक्त संसार मे किसी भी तीसरे व्यक्ति को आपके सुख-समृध्दि, सफलता-संपत्ति से प्रसन्नता नही होगी।
आपकी माँ के अतिरिक्त संसार का हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी छोटे बड़े स्वार्थ की वजह से आपसे जुड़ा हुआ रहेगा, निःस्वार्थ इनमे से कोई नही रहेगा।
नित्य नवीन भौतिक वस्तुओं-संसाधनों की प्राप्ति के द्वारा सुख की कल्पना करना ऐसा ही है जैसे धधकती हुई अग्नि को घी डाल डालकर बुझाने का प्रयास करना।
केवल रूप-सौन्दर्य के आधार पर किसी व्यक्ति को पसंद कर लेना ऐसा ही है जैसे जलती हुई मोमबत्ती से आजन्म प्रकाश की उम्मीद करना। मोमबत्ती का पिघलते जाना और रूप-सौंदर्य का ढलते जाना जीवन मे अंधेरा ले आने के लिए पर्याप्त है।
दूसरों को दिखाने-जलाने के लिए किए गए हर अनावश्यक खर्चे अंत मे बड़े ऋण चक्र का कारण बनते है और इस ऋण चक्र (डेट सायकल) से मुश्किल मुश्किल 1% लोग जीवन मे बाहर आ पाते है।
लेट नाईट फोन कॉल्स पर अच्छी नींद को वरीयता देना तथा मतलबी प्रेम को बचाये रखने पर स्वयं के आत्मसम्मान को वरीयता देना आँवले खाने के समान है जिसके सुखद परिणाम भविष्य में दिखायी देते है।
फेसबुक पर टैग-इंस्टाग्राम पर शेयर-व्हाट्सएप पर हाय-हेलो की औपचारिकता से 200% अधिक असरदायक आज भी 2 मिनट आमने-सामने बैठकर मन खोलकर बातें करना है, समय-स्थितियाँ बदली है भावनाएं नही।
दोस्तों की हाँ में हाँ मिलाने और उनके दबाव में आकर सीमाएँ लांघ जाने से 90% वे अच्छी भली ज़िन्दगियाँ बर्बाद हुई है जो शायद सफलता की नयी कहानियां लिखती। दोस्ती इसीलिए मिर्च जितनी हो तो अच्छा-ज़्यादा मिर्च खाने में पड़ जाने से मुँह में खाना कम आँखों मे आँसू ज़्यादा आते है।
अपनी आदतों के अधीन हो जाना ऐसा ही है जैसे किसी अनदेखे पिंजरे में ख़ुद की मर्ज़ी से कैद होकर रहना। इन्ही आदतों को पूरा करने के लिए शायद एक व्यक्ति सबसे ज़्यादा दुःख उठाता है जीवन मे।
जीवन का सबसे बड़ा सुख दो समय शांति के साथ पेट भरकर परिवार समेत भोजन करना है।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही किया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों के अनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण और भाद्रपद मास में इस द्वितीया तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपद मास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।।

