क्राइम

चोरों ने बेयर हाउस को बनाया निशाना, मूंग सहित डीबीआर और एलसीडी भी ले गए चोर

सिलवानी । राजमार्ग 44 पर ग्राम डुंगरिया मां नर्मदा वेयर हाउस में 9 अक्टूबर 2024 की देर रात में चोरी ने 20 से 25 किवंटल मूंग के साथ सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर और एलसीडी पर अपना हाथ साफ किया। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस ने घटना स्थल का पहुंची।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर
मूंग और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। चोरी की अनुमानित लगभग डेढ़ लाख की चोरी बताई जा रही है। पुलिस फरियादी से वेयर हाउस में चौकीदार होने की बात पूछी तो फरियादी ने बताया कि तीन से चौकीदार बेयर हाउस में नहीं था।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। चोर 20 से 25 किवंटल मूंग के साथ सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर और एलसीडी को बेयर हाउस के कार्यालय का दरवाजा की कुण्डी तोड़कर चुरा कर ले गए। प्रकरण पंजीबद्ध कर माल और आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button