मध्य प्रदेश

पीने के पानी को लाचार वार्ड वासी, वार्ड पार्षद की कौन सुने आम जनता के बारिश में बड़े विचित्र हालात

नगर पालिका परिषद सिहोरा के वार्ड क्रमांक 8 का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । 1जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद के कार्यालय के वार्ड क्रमांक 8 की बड़ी ही विचित्र स्थिति बनी हुई है । हालात आज इतने खराब है कि बारिश के दिनो में भी वार्ड वासी पीने के पानी को तरस रहे हैं । इतना ही नहीं आज नगर पालिका परिषद के कार्यालय की बात करे तो यहाँ पर बैठे हुए जल प्रदाय के आला अधिकारी न तो किसी का फोन उठाते हैं न ही लिखित आवेदनों की समस्या के निराकरण को लेकर भी कोई रुचि नहीं रहती हैं । देखा जाये तो सिहोरा नगर पालिका परिषद के 18 वार्डो में कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए काग्रेस पार्षद कल्पना आलोक पाण्डेय ने 11 अगस्त 2023 को लिखित रूप से आवेदन पत्र देकर वार्ड की समस्या का समाधान करने के लिए मांग की थी। लेकिन 15 दिवस बीत जाने पर भी जब नगर पालिका परिषद के वार्ड प्रतिनिधि की बात नहीं सुनी जाती है तो आम जनता कितनी परेशान होती होगी ये तो वही जानतीं हैं । फिलहाल मुख्य कार्यपालक अधिकारी और ब्लाक अनुविभगीय अधिकारी राजस्व विभाग सिहोरा इस ओर ध्यान जरुर आकर्षित करे । वही जिससे वार्ड वासी पीने के पानी को तो न तरसे ।
सिहोरा नगर पालिका परिषद के कार्यालय में लाखो रुपये से नगर में बोर तो कराये गये हैं पर इनकी स्तिथि आज आ संतुस्ट भरी है । जबकी नर्मदा जल योजना तो राम भरोसे पर चल रही है । आज भी वार्डो में न तो कनेक्शन पूरे हुये न ही खोदि गई वार्डो की लाखो रुपये से बनी सी सी सड़को की हालत वैसी ही खुदी पड़ी हुई हैं ।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button