क्राइम

वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक गांजा सहित गिरफ्तार, 2.42 लाख का मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल जप्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस टीम ने दिनांक 9 दिसंबर को ग्राम पकरिया यात्री प्रतीक्षालय के सामने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की। तलाशी में मोटरसाइकिल हैंडल में टंगे थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पकड़ाए आरोपियों ने अपना नाम कार्तिक उर्फ दीपक मल्लाह पिता मदन मल्लाह, उम्र 22 वर्ष निवासी एस.एस. कॉलेज के पीछे, खितौला, जिला जबलपुर दयाराम डोहर पिता रामदीन डोहर, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बैरहना, थाना जैतवारा, जिला सतना बताया। तलाशी के दौरान 2 किलो 280 ग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 42 हजार रुपये का मादक सामान बरामद कर धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रआर आशीष झारिया, प्रआर अजय सिंह, आर योगेश पटेल, आर मनोज कुम्हरे, आर रोहित झारिया एवं आर सतेन्द्र चौरसिया की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button