क्राइम

एक ट्रक और आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली अवैध परिवहन करते हुए पकड़े

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । लगातार खनिज विभाग कार्रवाई करने में जुटा हुआ है, बुधवार और मंगलवार को जिले में अवैध उत्खनन करते और परिवहन करते हुए पाए जाने पर जिला खनिज विभाग अधिकारी मेजर सिंह जमरा स्टाफ के साथ बुधवार को गैसाबाद में रेत से भरे दो और हिंडोरिया में पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर थाने परिसर में रखवाए हैं और मंगलवार को जिले के सिग्रामपुर में भी तीन ट्रैक्टर व एक ट्रक गिट्टी से भरा दमोह शहर से जप्त कर खनि अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।।
बता दें कि विगत दिनों से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व एडीएम मीना मसराम के निर्देशन में लगातार खनिज विभाग अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button