मध्य प्रदेश

मौलाना अहमद अरशद मदनी के खिलाफ हो एफआईआर दर्ज

विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर दिया शिकायतपत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। हाल ही में मौलाना महमूद अरशद मदनी ने एक विशिष्ट विवादास्पद बयान दिए है जिसके कारण पूरे देश का हिंदू आक्रोशित है। आपको बता दे कि मौलाना महमूद अरशद मदनी ने अपने संबोधन दौरान कहा कि भारत में मुसलमानों को दबाया जा रहा है बहुसंख्यक हिंदू भारत में मुसलमानों का उत्पीड़न कर रहे है । इसी तारतम्य में कटनी जिले के समस्त थानों में मदनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत पत्र दिया है। जिले के स्लीमनाबाद थाना में भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को अपना शिकायत पत्र प्रेषित किया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मदनी के इस बयान से धार्मिक समूहों के बीच घृणा दुर्भावना और सांप्रदायिक घर्षण को बढ़ावा देने का एक घृणित कार्य है यह बयान दुर्भावना पूर्ण भाव से बहुसंख्यक समुदाय पर उत्पीड़न का आरोप लगाता है इसका एक मात्र उद्देश्य है गहरी कलह एवं नफरत का बीज बोना यह बयान लोक अपहानि और भय पैदा करने समुदायों के बीच असुरक्षा और शत्रुता की भावना पैदा करने के लिए भी डिजाइन किया गया है साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदनी के द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के संबंध में भी एक अपमान जनक और आपत्तिजनक बयान दिया है अपने बयान में मदनी के द्वारा कहा गया कि बंदे मातरम् का पाठ करना मृत होने का एक संकेत है और राष्ट्रीय गीत के पाठ पर जोर देना मुसलमानों के लिए मौत के समान है मदनी ने भारत गणराज्य के संवैधानिक और न्यायिक ढांचे को कमजोर करने वाले गंभीर बयान दिए है देश पर विभिन्न क्षेत्रों पर अपमान जनक बयानबाजी करने वाले मौलाना महमूद अशरफ मदनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 196 व 353 के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाए।
विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राहुल दुबे ने बताया कि मदनी के द्वारा किया गया भाषण भड़काऊ है राष्ट विरोधी है विभाजनकारी है ऐसे भड़काऊ भाषण देने वाले के ऊपर प्रभाव से अपराध पंजीबद्ध हो और गिरफ्तारी हो ताकि भविष्य में समाज में इस तरह की हिंसात्मक बयानबाजी न की जाए यह उत्पीड़न की मनगढ़ंत कहानी के आधार पर गैर मुस्लिमों और राज्य के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के लिए एक प्रत्याक्ष और खुला आवाहन है यह हिंसा और सशस्त्र संघर्ष सार्वजनिक व्यवस्था भड़काने का सबसे गंभीर रूप है जो कि दंडनीय अपराध है । ऐसे मामले में प्रशासन अगर कोताही बरतेगा तो आने वाला समय भयावह होगा मदनी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इसके लिए पूरे देश का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रशासन से मांग करता है शिकायत पत्र की इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button