अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, ओबीसी एससी एसटी के संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा और एससी एसटी के संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर सिहोरा अनुविभागीय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख है कि फनवानी मझगवां सोसायटी के धान खरीदी केंद्र बंदरकोला ओपन कैम्प पर बनाया जाएं, नुंजी व शैलवारा सोसायटी में खरीदी केंद्र पर लगा प्रतिबंध हटाते हुए इन्हें भी चालू किया जाएं , सिकमी नामा पट्टे वाली खेती के पंजीयन की भी स्लाट बुक कराया जाए, कृषि बिजली रेग्युलर 10 घंटे दिन पर दिया जाएं , खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं।
तहसील कार्यालय सिहोरा में राजस्व के कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं तो सभी राजस्व कार्य सही समय पर किया जाएं।
ज्ञापन सौंपते वक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एड इंद्रकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, जिला सचिव प्रमोद पटैल, किसान मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष संतकुमार पटैल, पनागर विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव, सिहोरा विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप पटैल, विधानसभा सचिव मुकेश पटेल, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अजीत पटेल, अवसर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, अनूप पटेल, अनिल पटेल, हरि पटेल, अकलेश पटेल, आशिष पटेल, आंनद पटेल एवं सैकड़ों की संख्या में किसान भाई सम्मिलित रहें।



