मध्य प्रदेश

घर में लगी आग बाईक सहित डीएपी, यूरिया, जिंक, पुटाश की बोरी जली

सबा लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । तहसील के ग्राम मुआर में किसान लोकनाथ रघुवंशी पिता बाबूलाल रघुवंशी के घर में बीती रात आधी रात को अज्ञात कारण से आग लग गई। आग रात्रि 3 बजे की बताई जा रही है। कच्चे घर में आग लगने से डीएपी 25 बोरी, यूरिया 9 बोरी पुटाश 5 बोरी, जिंक सल्फर सहित अन्य प्रोजेक्ट भी जलकर खाक हो गए। किसान ने धान के लिए इन प्रोजेक्टों का संग्रह किए हुए थे। वही खड़ी हीरो पेशन प्रो मोटर मोटर साईकिल क्रमांक MP04 Ql 1217 राख हो गई। और घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जीतेंद्र रघुवंशी ने बताया की सभी की कीमत लगभग सवा लाख रुपया होगी।

Related Articles

Back to top button