मध्य प्रदेश

बिजली कंपनी परिसर में अज्ञात कारणों से लगी आग, गंभीर घटना टली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत दिवस सूरज की तेज तपेश के कारण जहां रास्ते सुनसान नजर आ रहे थे वहीं अचानक दोपहर करीब 2 बजे मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी परिसर में झाड़ियों में आग लग गई आग लगने का कारण अज्ञात है। धुआं उठता देख बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल नगर पालिका की दमकल को सूचना दी सूचना पर दमकल चालक अयाज उल हक और फायरमैन कंछेदी लाल ने मौके पर पहुंचकर बढ़ती हुई आग पर काबू पा लिया अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
आपको बता दें कि बिजली कंपनी कार्यालय परिसर में बाउंड्री के अंदर अचानक आग लगने से बिजली कर्मचारी सतर्क हो गए क्योंकि आग अगर बढ़ती तो बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर चपेट में आ सकते थे। आग तेजी से फैलती हुए आगे बढने लगी तो बिजली कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया इसी बीच सूचना पाकर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और बढ़ती आग को बुझाने में सफल हो गई जिस किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो पाया।
इस संबंध में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी जेई मनीष अहिरवार ने बताया कि अचानक दोपहर मेंं अज्ञात कारणों से परिसर के अंदर झाड़ियों में आग लग गई थी जिस समय रहते बुझा दिया गया।

Related Articles

Back to top button