बस स्टैंड पर डंपर ने एक युवक को गंभीर रूप से किया घायल

रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा
घुटने के ऊपर से पैर बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में बेलगाम दौड़ रहे डंपरों के कारण आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना सामने आ रही है जहां गत दिवस तुलसीपार में अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग मौत की नींद सो गए वहीं आज बुधवार को बस स्टैंड पर तेज गति से आ रहे डंपर ने एक मजदूर युवक को जोरदार टक्कर मार दी मजदूर के पैर के ऊपर से डंपर का पहिया निकल गया जिससे पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया कुछ युवाओं ने कपड़ा बांधकर किसी तरह घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया और बाइक से पीछा करके भाग रहे डंपर को रोक लिया मौका पाकर डंपर चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने डंपर को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दे की सियरमऊ के पास देवरी गांव निवासी नीरज आदिवासी अपने साथियों के साथ बेगमगंजमें सड़क निर्माण मैं मजदूरी के लिए आया हुआ था कि बस स्टैंड पर तेज गति से दौड़ रहे डंपर क्रमांक एमपी 15 जेड डी 9761 के चालक ने भरी दोपहरी में लापरवाही पूर्वक डंपर को लहराते हुए पैर पर चढ़ा दिया जिससे मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। पहिए की चपेट में आने से युवक की घुटने के ऊपर मांस के चीथड़े उड़ गए, सीबीएमओ डॉ नितिन तोमर, डॉ चंद्र मोहन गुर्जर और डॉक्टर अमन सेन ने स्टाफ के अथक सहयोग से फटी हुई रान को टांके डालकर व्यवस्थित कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वही सुबह 4 बजे भी एक डंपर पलटा है जिसमें दो घायल हुए हैं।



