मध्य प्रदेश

निकुंज धाम में उमड़ा श्रध्दा का सैलाब, गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  उमरियापान के समीप तिघरा स्थित निकुंज धाम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया ।  महोत्सव में क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।  पूरे दिन निकुंज धाम में भक्तों की भीड़ रही तथा मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा ।
प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का निकुंज धाम पहुंचना शुरू हो गया था ।  भक्तों ने संकट मोचन हनुमानजी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की ।  इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरु पंडित अमित शास्त्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया ।  इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर जीवन की नई शुरुआत भी की ।
गुरु पूजन के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई ।  कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की मनोहारी सजीव झांकी, संगीतमय भजन-कीर्तन और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया ।  भजनों की मधुर स्वर पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा धाम “जय श्रीराम” एवं “राधे-राधे” के जयघोष से गूंजता रहा ।
महोत्सव के समापन पर सभी श्रद्धालुओं
को महाप्रसाद वितरित किया गया ।
*आस्था का प्रमुख केंद्र बना निकुंज धाम*
तिघरा स्थित निकुंज धाम का संकट मोचन हनुमान मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है ।  यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष दरबार आयोजित होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं । श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पूज्य पंडित अमित शास्त्री परचा के माध्यम से बिना बताए ही लोगों की समस्याओं का उल्लेख कर उनके समाधान का मार्गदर्शन करते हैं ।  भक्तों की मान्यता है कि संकट मोचन हनुमानजी महाराज की कृपा से अनेक लोगों के संकट दूर होते हैं, इसी कारण निकुंज धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है ।

Related Articles

Back to top button