मध्य प्रदेशहेल्थ

त्यौहारों को लेकर खाद्य विभाग ने की जांच, मिठाईयां व अन्य सामग्री के लिए सेंपल

जानकारी लगते मिष्ठान भंडार संचालक शटर लटका कर हुए भूमिगत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की नगर में संचालित मिठाई दुकानों पर जांच एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्यवाही। ताकि सभी उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सही खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।
मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं खाद्य आपूर्ति की टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कल्पना अर्शिया एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव के दल द्वारा नगरीय क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करके नमूना एवं निरीक्षण कार्रवाई की गई। नगर में दो स्थानों अदालत केंटीन एवं राजस्थान मिष्ठान भंडार पर मिलने वाली मिठाईयों की जांच की और उनके सेंपल जांच के लिए सीलबंद किए जिसक जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा हैं। विक्रेताओं को स्वच्छता रखना एवं ताजा खाद्य सामग्री ही बेचने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं। एक्सपायरी डेट के बिस्कुट कचरे के डब्बे में डाले गए।खाद्य विभाग की छापामारी की खबर फैलते ही प्रदूषित खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया जो अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भूमिगत हो गए
खाद्य अधिकारियों कल्पना अर्शिया एवं पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सामग्री में मिलावट कर दूषित खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है, क्योंकि दूषित खाद्य सामग्री मानव जीवन के लिए घातक है इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती हैं।

Related Articles

Back to top button