त्यौहार पर शुद्ध खाद्य सामग्री बिक्री के लिए फूड विभाग ने चलाया अभियान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद1
बेगमगंज । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार होली के त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए शुद्ध खाद्य सामग्री बिक्री कराए जाने की दिशा में कदम उठाया है।
लोगों को शुद्धता के साथ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो।
इसी दिशा में कदम उठाते हुए आज खाद्य पदार्थों की जांच का विशेष अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य आपूर्ति विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम के द्वारा नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों एवं होटल का औचक निरीक्षण करके खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।
नगर में खाद्य आपूर्ति सहायक अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव , खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग निरीक्षक कल्पना अर्सिया एवं नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से मिष्ठान भंडारों में गुरुकृपा मिष्ठान भंडार, श्रीराम मिष्ठान, राजस्थान मिष्ठान भंडार, नीलम स्वीट्स सहित एक दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए मिलावट की शंका के मद्देनजर संदिग्ध खाद्य पदार्थो व मावे के सैंपल लिए। अन्य दुकानों से भी विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए।
संयुक्त जांच दल ने मिष्ठान भंडारों के संचालकों को निर्देशित किया कि शुद्धता एवं स्वच्छता से खाद्य सामग्री बनाकर बेंचे। मिलावट की कोई भी खाद्य सामग्री ना बेंचे। जिससे कि इंसानों के ऊपर प्रतिकूल असर ना पड़े ओर उन्हें किसी भी प्रकार के फूड पॉइजन या अन्य पेट विकार संबधी बीमारियों से बचाया जा सके। सरकार द्वारा सभी के स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है। इसी तारतंभ में समय-समय पर खाद्य सामग्रियों में मिलावट न हो इसकी जांच की जाती इसीलिए सभी दुकानदारों को सजा से बचने के लिए सतर्कता बरतना चाहिए।



