क्राइम

जिला अस्पताल में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, पत्नी को जलाने का था आरोपी

रायसेन। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जमुना प्रसाद निवासी मुरैल कला अपनी पत्नी को तेल डालकर आग लगाने के मामले में आरोपी था और कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, जमुना प्रसाद पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। सोमवार को उसे जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उसने बाथरूम के अंदर अपने पजामे के नाड़े का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान ने बताया कि मृतक का इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह वह बाथरूम गया और वापस नहीं लौटा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। वही इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं हालांकि पुलिस की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी के ठीक होने का इंतजार कर रही थी लेकिन रायसेन जिला अस्पताल में उसने फांसी लगा ली।

Related Articles

Back to top button