वन अग्नि जागरूकता सद्भावना मैच आयोजित, बरखोआ व ध्वाज की टीमों के बीच क्रिकेट मैच

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वन परिक्षेत्र द्वारा अग्नि वीर तैयार कर जंगल को आग से बचाने के लिए टीम तैयार की है रेंजर अरविंद अहिरवार द्वारा इसी तारतम्य में अग्नि जागरूकता सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन ध्वाज ओर वरखोआ के बीच आयोजित किया गया । जिसमें बरखोआ द्वारा 8 ओवर में 99 रन 6 विकेट खोकर बनाए जिसका पीछा करते हुए ध्वाज द्वारा 75 रन 6 विकेट खोकर ही बना पाए। बरखोआ ने 24 रन से मैच जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को वन विभाग द्वारा क्रिकेट किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से एसडीएम सौरभ मिश्रा मौजूद रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा अधिकारी ध्यान रखें की जंगल की सुरक्षा हो या संरक्षण हो उनके द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों को यह छोटे-छोटे बच्चे भी देखकर सीख रहे होंगे कि यह क्रिकेट मैच का उद्देश्य क्या है क्योंकि कोई भी विभाग ऐसे मैच ऐसे कार्यक्रम सामान्य तौर पर आयोजित नहीं कर पता इतनी दूरी में कई विभाग है लेकिन पहुंच नहीं पाते हैं आसमान से लेकर धरती और जमीन तक आप सब लोगों पर यह उड़ता हुआ ड्रोन नजर रखे हुए हैं। लेकिन आपकी नजर जंगल पर होना चाहिए यह इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है इस उद्देश्य को सफल करने के लिए मीडिया के जरिए प्रचार प्रसार भी जरूरी है। मुझे यहां आमंत्रित किया आप सब लोगों के इस कार्यक्रम में मैं हृदय से शामिल हूं और जहां मेरी आवश्यकता पड़े बिल्कुल में हमेशा हर जगह उपस्थित रहूंगा। मेरा यह सौभाग्य है कि अभी तक के सेवाकाल में मुझे वन विभाग के कार्यक्रमों में कभी इतना शामिल होने का अवसर नहीं हुआ इसका क्रेडिट हमारे रेंजर अरविन्द अहिरवार को जाता है जो दिन-रात वन और वन प्राणियों की सुरक्षा के लिए लगे रहते हैं और उनकी कोशिशों मैं आप सब भी मिलकर कार्य कर रहे हैं यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है । उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों व अन्य सभी से आग्रह किया कि वनों की आग से सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहे। मैच का आंखों देखा हाल वनरक्षक सद्दाम खान ने बखूबी सुनाया।



