मध्य प्रदेशराजनीति

खैरी शक्ति केंद्र की बूथ समितियों का गठन

सिलवानी । सोमवार को संगठन पर्व के अंतर्गत सिलवानी विधानसभा के खैरी शक्ति केंद्र के पोलिंग बूथ क्रमांक 156 एवं 157 खैरी बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ समितियों का गठन किया गया।
बूथ क्रमांक 156 बूथ अध्यक्ष राजाराम साहू , महामंत्री जाकिर खान सरपंच, BLA श्रीकेश पाल एवं बूथ क्रमांक 157 का बूथ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी, महामंत्री आसाराम पाल, BLA लक्ष्मी नेतराम साहू को बनाया गया। सभी गठित कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत शुक्ला, शक्ति केंद्र के चुनाव प्रभारी श्याम साहू सिलवानी, प्रभुदयाल भार्गव साईंखेड़ा , बूथ समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता, हितग्राही प्रमुख , व्हाट्सएप प्रमुख, समिति के पन्ना प्रभारियों, बूथ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button