क्राइम

इश्क के झांसे में नाबालिक से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

सिलवानी । थाना क्षेत्र सिलवानी के एक ग्राम की नाबालिक आदिवासी युवती जो कक्षा दसवीं की पढ़ाई करने के लिए सिलवानी नगर में किराए के मकान में रह रही थी, इसी बीच उसकी पड़ोसी से दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती इश्क में बदल गई। एक दिन पड़ोसी ने अपने सुने मकान में युवती को बहला फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई, तो परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए और चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन भेजा गया है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता का परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button