हिन्दू युवा मंडल की कार्यकारिणी का गठन, पचास युवाओं को कार्यकारिणी में जगह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिन्दू युवा मंडल का गठन नगर के सांस्कृतिक भवन दशहरा मैदान में किया गया। हिन्दू युवा मंडल के अध्यक्ष मंयक जाट ने कार्यकारिणी में 50 युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें महामंत्री दुर्गेश कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक बाल्मीकि, कोषाध्यक्ष एकांश दुबे को बनाया गया। वही एक दर्जन उपाध्यक्ष, सचिव सहसचिव बनाए गए। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, पूर्व अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत दुबे, कोषाध्यक्ष गुलाब रजक, महामंत्री महेश नेमा, संदीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा बिट्टू यादव, पार्षद ब्रजेश लोधी, जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी, कुलदीप चतुर्वेदी, दिनेश कुशवाहा, कुलदीप चौरसिया, संजू बाबा,अभिषेक लोधी सहित अन्य अतिथि ने युवाओं को प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया। आभार अध्यक्ष मंयक जाट ने किया और कार्यक्रम का संचालन शुभम दुबे ने किया।



