साइबर अपराधो के लिए जागरूकता अभियान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने जिले की कमान संभालते ही जिले की सुरक्षा के लिए गंभीर दिखाई दे रहे हैं । हर हफ्ते अलग अलग तरह के अभियान चला कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा हैं। और पुलिस अधीक्षक भी जिले के थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। आमजन से मिलकर अपराधों के रोकथाम के लिए सुझाव भी ले रहे हैं।
जिले की पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधान, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं संबंधी सुरक्षा गुड टच बेड टच, क्या करें क्या ना करें इत्यादि पर संपूर्ण मैदानी अमले को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों व स्कूलों इत्यादि में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के लिए मैदान में उतार दिया हैं। ताकि आम नागरिक इस जन जागरूकता के अभाव में होने वाली परेशानियों, धोखाधड़ी,
दुर्घटना इत्यादि से बचे रहें।
इसी क्रम में आज थाना सुल्तानगंज एवं बम्होरी अंतर्गत एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी बम्होरी आरके चौधरी, थाना प्रभारी सुल्तानगंज श्यामराज सिंह राजपूत और पुलिस स्टाफ शासकीय स्कूलों में पहुंचे और स्कूली छात्र-छात्राओं को जनसंवाद के माध्यम महिला सुरक्षा संबंधी विशेष जानकारियां दी गई। जिनमें बालक बालिकाओं को घर से स्कूल आते-जाते वक्त रास्ते में रखने वाली सावधानियां, मोबाइल संबंधी अपराध, गुड टच बेड टच या कोई भी बात या परेशानी को बिना डर के परिजन पुलिस या शिक्षकों को बताने संबंधी, कानूनी प्रावधान महिला सुरक्षा साइबर अपराधों की रोकथाम उनसे बचाव सतर्कता इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई ।



