मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला फांसी के फंदे से झूली, मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री का जिक्र।

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में रहे वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले में रविवार को महिला का झूलता हुआ शव मिला है। महिला की पहचान 39 वर्षीय सोनिया भारद्वाज के रूप में हुई है। महिला के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें महिला ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के नाम का जिक्र किया है। साथ ही, अफसोस जताया है कि वह उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक शाहपुरा में मकान नं. 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी, महिला का पति संजीव अंबाला में रहता है। महिला का 20 साल का बेटा आर्यन है, बताया जाता है कि महिला 29 दिन से उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। वह पहले भी दो बार आ चुकी थी। पुलिस ने बताया, महिला बंगले पर बने ऑफिस में रुकती थी। बंगले पर नौकर भी अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी ही बंगले की साफ-सफाई और महिला को खाना देने का काम करती थी।
रविवार सुबह महिला गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने यह बात अपने पति को बताई। मामले की जानकारी उमंग सिंघार को दी गई, उन्होंने परिचितों को बंगले पर भेजा। दरवाजा खुलवा कर देखा, तो महिला दरवाजे के ऊपर बनी ग्रिल से बंधे दुपट्‌टे से फंदा बनाकर लटकी थी। जब तक उसे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, एएसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा, रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। एएसपी के मुताबिक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। साथ ही, उमर सिंघार का भी जिक्र है। उसमें लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। मामले में पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग भी जांची जाएगी।

Related Articles

Back to top button