मध्य प्रदेश

चार पटवारियों को किया निलंबित, राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं विभागीय कार्याे में रूचि नहीं लेना पड़ा भारी

जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर एसडीएम ने की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में राजस्व प्रकरणों में लगातार हीला हवाली के साथ लापरवाही करना पड़ा भारी। राजस्व के कार्य पर पांच पटवारियों को मंहगा पड़ा। जिले में सोमवार को आयोजित हुई समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बाटम स्तर के कम प्रगति वाले पटवारियों पर कार्यवाही करनें के दिए निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा मंगलवार को चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं एक पटवारी को कार्यालय में संलग्न करनें की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री यादव के इस मामले में सख्त रुख के बाद एस.डी.एम द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई। इस प्रकार पटवारियों द्वारा कार्य में बरती गई लापरवाही उन्हे खुद महंगी पड़ गई।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं विभागीय कार्याे में रूचि नहीं लेना पांच पटवारियों को पड़ा महंगा
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश के बाद एस.डी.एम कटनी ने की कार्यवाही
कटनी राजस्व प्रकरणों में हीला हवाली और कोताही बरतना पांच पटवारियों को मंहगा पड़ गया। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बाटम स्तर के कम प्रगति वाले पटवारियों पर कार्यवाही करनें के दिए निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा मंगलवार को चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं एक पटवारी को कार्यालय में संलग्न करनें की कार्यवाही की गई है। जिला कलेक्टर ने इस मामले में सख्त रुख के बाद एस.डी.एम द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई। इस प्रकार पटवारियों द्वारा कार्य में बरती गई लापरवाही उन्हे खुद महंगी पड़ गई।
जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश के बाद इस कार्य की धीमी गति के लिए दोषी कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी द्वारा की गई समीक्षा के दौरान हल्कों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं अन्य विभागीय कार्य मे रूचि नहीं लेने व आदेश निर्देश की अवहेलना कर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने और शासकीय कार्य में हीलाहवाली दायित्वों के विपरीत मानते हुए म0प्र0 सिविल सेवा अधिनियम 1966 के प्रावधानों के तहत चार पटवारियों पर निलंबन एवं एक पटवारी पर कार्यालय में संलग्न करनें का आदेश जारी किया है।
जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में राजस्व प्रकरणों के नक्शा, ई केवाईसी,फॉर्मर रजिस्ट्री के मामलों के त्वरित निराकरण के साथ ही किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शिविरों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है।
इन पटवारियों को किया गया निलंबित –
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जिन चार पटवारियों का नक्शा तरर्मीम, ई केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति नगण्य पाये जानें तथा समय-समय पर दिये निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करनें निलंबन की कार्यवाही की गई है। उनमें तहसील रीठी के हल्का ग्राम कठौतिया के पटवारी प्रीतम लाल दाहिया एवं हल्का ग्राम बरजी के पटवारी प्रमोद खरे, तहसील बड़वारा के हल्का ग्राम लखाखेरा के पटवारी देवेन्द्र भगत और हल्का ग्राम रोहनिया के पटवारी संजय जैन का नाम शामिल है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय स्थानीय तहसील कार्यालय रहेगा तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी द्वारा नक्शा तरर्मीम, ई केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में रुचि नहीं लेने तथा समय-समय पर दिये गए निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करनें पर तहसील रीठी के हल्का ग्राम रूडमूड के पटवारी विश्वनाथ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में संलग्न किया गया है। वहीं सिलोडी ढीमर खेड़ा के पटवारी परसोत्तम काछी के द्वारा जमीनी रिकॉर्ड में लगे प्रश्न चिन्ह को लेकर तत्कालीन जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं ।

Related Articles

Back to top button