मध्य प्रदेश

शासकीय हाईस्कूल नया नगर में छात्र छात्राओ को निशुल्क साइकिल वितरण

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । समीपस्थ हाई स्कूल नयानगर विकासखंड केसली में दिनांक 6 नवम्बर 2024 को शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं के अध्ययनरत पात्र 22 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलो का वितरण मुन्नालाल लोधी जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष सहकारिता समिति जनपद पंचायत केसली की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य अजय कुमार जैन द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना की जानकारी दी गई, कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक श्याम ठाकुर, तुलसीराम पचौरी, अर्पित दुबे, अमित बिल्थरे, लक्ष्मण साहू, अमन दीवान एवं शिवम गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button