क्राइम
युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

रायसेन । जिला मुख्यालय के पटेल नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि मृतक की पहचान प्रवेश ठाकुर उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। प्रवेश मूल रूप से सुल्तानपुर के ग्राम वेयरखेड़ी का निवासी था, जो वर्तमान में रायसेन के पटेल नगर में रह रहा था। मंगलवार रात्रि करीब 11:45 बजे पुलिस को इस दुखद घटना की सूचना मिली।
फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। कोतवाली पुलिस मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।



