आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मामा शिवराज सिंह से नाराज, ताला बंद हड़ताल जारी
रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । मप्र सरकार जहां एक और लाडली बहिना योजनाओं में महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है वही आँगनवाडी, कार्यकर्ता, सहायिकाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वही रायसेन जिले में आँगनवाड़ी, कार्यकर्ता एवं सहायिका अपनी मांगों को लेकर लामवद्ध हुई और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । चुनावी साल में सरकारी कर्मी अपनी बात मनमाने के लिए हड़ताल करने पर आमादा हो चुके है। रायसेन जिले के बरेली में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आज से कलम बन्द हड़ताल शुरू कर दी है और हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार मागे ना मान ले । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाये अपनी छह सूत्रीय मागों को लेकर आज से कलम बन्द हड़ताल पर गयी कल से आंगनबाड़ी बन्द बच्चों का पोषण आहार बन्द सरकार ने साल 2018 में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित पोषण उन्मुखीकरण कार्यक्रम मप्र के मुखिया शिवराज सिंह द्वारा घोषणा की थी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय दुगना करने की घोषणा की थी उसी समय कार्यकर्ता ओर सहायिकाओं को रिटायर होने पर एक लाख ओर 75 हजार देने की घोषणा की थी जिसका अभी तक कुछ नही हुआ । मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अभी शिवराज सिंह ने लांच की है ओर बहनाओ के फार्म भरना है ऐसे में मैदानी अमला हड़ताल पर चला गया तो कैसे होगी लाडली बहना की जेब गरम। आगनबॉडी कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को चेताया मामा मांगे नही मानी तो चुनाव का होगा विरोध, वही आंगनबाड़ी कार्यकता बीते साल भी बैठी थी हड़ताल पर ओर सरकार ने तीन माह का वेतन काट लिया था इस बार हम आंगनबाड़ी में ताला लगाकर आये है।



