मध्य प्रदेश

जबलपुर फ्लाई ओवर निर्माण में कमलनाथ का योगदान : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार : कांग्रेस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जबलपुर में फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक मंच से यह स्वीकार किया कि इस फ्लाईओवर की नींव उस समय रखी गई थी, जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी थे। यह बयान केवल एक तथ्य नहीं, बल्कि यह इस बात का साक्षात प्रमाण है कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर कमलनाथ जी की दूरदर्शी सोच और स्पष्ट विज़न कितना सशक्त था।
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान में कहा है कि कमलनाथ जी ने अपने अल्प कार्यकाल में ही प्रदेश की जनता को आधुनिक और सुलभ सुविधाएँ देने की जो नींव रखी थी, उसी का परिणाम है कि आज जबलपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया जा रहा है। यह फ्लाईओवर न केवल समय और ईंधन की बचत करेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से राहत दिलाकर जबलपुर की पहचान और विकास को एक नई गति देगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान कहा आज भले ही उसकी उपलब्धि का श्रेय कोई और ले रहा हो, लेकिन यह सत्य है कि जिस सोच और संकल्प के साथ कमलनाथ जी ने इस परियोजना की शुरुआत की, वही इसका असली आधार है। राजनीति में श्रेय से अधिक महत्वपूर्ण होता है जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव, और कमलनाथ जी का दृष्टिकोण सदैव यही रहा है।
हम सबको गर्व होना चाहिए कि मध्यप्रदेश में एक ऐसे नेता ने काम किया, जिसने प्रदेश की ज़रूरतों को भली-भांति समझा और उसके अनुरूप योजनाओं को आकार दिया । जबलपुर फ्लाईओवर उस विज़न और प्रतिबद्धता का जीता-जागता उदाहरण है हम सभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का धन्यवाद और फिर करते ।

Related Articles

Back to top button