आगामी गणेश उत्सव एवं ईद उल नवीं पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी श्री गणेश उत्सव एवं ईद ए मिलाद उन नबीं का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में उमरियापान थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के गणमान्यजन एवं मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। बैठक में तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, थाना प्रभारी दिनेश तिवारी एवं सरपंच अटल ब्यौहार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया एवं थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने आगामी त्योहार गणेश उत्सव एवं ईद-ए-मिलाद -उन-नबी का त्योहार दोनों समुदायों से शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने की अपील की। बैठक में त्यौहारों को लेकर नगर में साफ़ सफाई, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार चर्चा की गई। तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया ने विसर्जन घाटों में बिजली व्यवस्था करने के लिए पंचायत को निर्देशित किया।
बैठक में गणमान्यजनों ने कहा कि चल समारोह के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, जमुना प्रसाद तिवारी, बसंत चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, जितेन्द्र अरोरा, राजेश चौरसिया, पारस पटेल, सुखदेव चौरसिया, प्रमोद असाटी, स्वतंत्र चौरसिया, जगन्नाथ माझी, अयूब भाई, प्रदीप चौरसिया, दिनेश असाटी, संदीप सोनी, रिंकू मिश्रा, अभिनय तिवारी, राजेश राय, दिलीप तिवारी, सुशील मिश्रा, राकेश यादव, राजेन्द्र चौरसिया, अंकित झारिया, सोमनाथ पटेल, गुड्डू पुरी, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।



