मिट्टी से बनी गणेश मूर्तियों को ही करें स्थापित करने का आग्रह

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य ने किया संपर्क
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । क्षेत्र में गणेश उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है इस बार 27 अगस्त को शुरू होने वाले गणेश उत्सव महापर्व की तैयारी जोरों पर है, इसी को लेकर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने गणेश उत्सव समितियों से संपर्क कर मिट्टी से बनी गणेश मूर्तियां स्थापित करने का आग्रह किया है।
ज्ञातव्य हो की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में बड़े रूप में पांच जगहों घाटी मोहल्ले, राम जानकी मंदिर प्रांगण, खेड़ापति माता मोहल्ला, झंडा चौक मोहल्ले, कंचनपुरी मोहल्ले में बड़े पंडालों में बुध्दि विनायक भगवान गणेश की स्थापना की जाती है और इन जगहों पर गणेश पंडालों का काम भी लगभग पूरा हो गया। इसी को लेकर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने ग्राम नयाखेड़ा की गणेश उत्सव सब समितियों से संपर्क कर अपील की है की मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति स्थापित करें वहीं मूर्तिकार कमलेश चक्रवर्ती से संपर्क में मूर्तिकार कमलेश चक्रवर्ती ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। प्रतिमा बनाने की तैयारी लगभग दो माह पहले शुरू हो जाती है 5 से 6 फीट की मूर्ति बनाने में 20 से 25 दिन लगते हैं वही तीन से चार फीट की मूर्ति जल्द तैयार हो जाती है। मूर्तिकार कमलेश चक्रवर्ती कई वर्षों से जबलपुर के समीपी ग्राम से देवरी आकर गणेश दुर्गा मूर्ति बनाते हैं उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं को बनाने में स्थानीय मिट्टी, घास, फूस लकडियों का उपयोग किया जाता है इसके अलावा आकर्षण सजावट के लिए बाहर से मोती रंगीन, स्टोन, चमकदार पाउडर और सजावटी सामग्री मंगाई जाती है।


