मध्य प्रदेश

घर चलो घर घर चलो अभियान को उदयपुरा ब्लाक की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा।
विदाई मैरिज गार्डन में नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष पवैया ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी उदयपुरा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा एवं स्थानीय विधायक देवेंद्र पटेल विशेष रूप से सम्मिलित हुए एवं अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश दुबे ने की। कार्यक्रम का संचालन संतोष समेले ने किया एवं आभार सुनील राय ने व्यक्त किया।सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे घर चलो घर घर चलो अभियान को उदयपुरा ब्लाक में प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु सभी नेताओ ने अपने अपने विचार रखे विचार व्यक्त करने वालों में चतुर नारायण रघु, रामेश्वर रघु, यशपालसिंह, मनोज चक्रधर, राकेश पालीवाल, अखिलेश राजपूत, हेमंत नरवरिया, श्रीराम रघु, राकेश रघु, नसीम क़ाज़ी, प्रज्ज्वल राजपूत, जितेन्द्र मेहरा आदि प्रमुख रहे कार्यक्रम के अंत में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर जी के निधन पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी बैठक में प्रमुख रूप से घनश्याम खजूरिया, ख़ुमान सिंह, इसरार क़ुरैशी, छत्रपाल विण्डैया, महेंद्र रघु, राघवेंद्र राजपूत, संजय सिसोदिया, चंद्र शेखर रघु, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम राजपूत, दिलीप लोधी, नगर अध्यक्ष सुनील समेले, प्रेमनारायण राय, राजेश भारके, राजेंद्र धाकड़, युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान लोधी मनकापुर, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद लोधी भूपतपुर, विनय कुमार लोधी रमखिरिया, महेंद्र लोधी, संजू लोधी, सोनू शर्मा छिकरा, संजीव लोधी भूपतपुर, ललित लोधी आदि गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button