मध्य प्रदेश

कलेक्टर एसपी ने किया दौरा : 9 फरवरी को बेगमगंज आएगी मध्यप्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति की टीम

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। मध्यप्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति का दौरा कार्यक्रम 9 फरवरी को बेगमगंज क्षेत्र में होगा। दौरा को लेकर प्रशासनिक ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसपी विकास कुमार सहवाल, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, एसडीएम अभिषेक चौरसिया सहित अन्य विभागों के जिला एवं स्थानीय अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक चौरसिया ने बताया कि प्राक्कलन समिति के सभापति रामपाल सिंह और सभी सदस्य गण एवं प्रशासनिक अमला 9 फरवरी को बेगमगंज पहुंचेंगे। तत्पश्चात तहसील कार्यालय में बैठक होगी। इसके बाद प्राक्कलन समिति बीना बांध परियोजना के अन्य कार्यों के मडिया डैम के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Back to top button