मध्य प्रदेश

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 की जयंती उत्साह एवं उमंग के साथ मनाई गई

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
जबेरा। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती गड़रिया महासभा ब्लॉक जबेरा द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ बनाई गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में समाज जनों की उपस्थिति में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवी अहिल्याबाई जयंती के अवसर पर गुड़रिया महासभा ब्लॉक अध्यक्ष भगवत धनगर के मार्गदर्शन में ग्राम कलहरा से देवी अहिल्याबाई जी का पूजन अर्चन कर बाइक रैली एवं शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जो जबेरा, सिंग्रामपुर, कोड़ाकला, सगोड़ी, भजिया, सिंगपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल कटाव धाम में रैली एवं शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चे बालिकाएं देवी अहिल्याबाई की वेशभूषा में रथ पर सवार होकर चल रहे थे जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का प्रताप सिंह देवासी बीकानेर जबेरा सहित जगह जगह पूजन अर्चन कर जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा एवं रैली के कटाव धाम पहुंचने पर देवी अहिल्याबाई होल्कर जी का विधि विधान से पूजन अर्चन कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गड़रिया महासभा ब्लॉक अध्यक्ष भगवत धनगर, पूर्व सरपंच प्रमोद धनगर, विनय धनगर, राजकुमार पाल सिहोरा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई जी ने देश की प्रगति में विशेष योगदान दिया है साथ ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया और समाज के हर जन के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करती रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मनीष धनगर, सचिव कैलाश धनगर, प्रकाश धनगर, गन्नू धनगर, शरद धनगर, चेतराम धनगर, संतोष धनगर, ज्ञानी धनगर, परम धनगर, पंजी धनगर, शोभा धनगर, जीवन धनगर, अखिलेश धनगर सहित अनेक ग्रामों से समाज जन की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button