मध्य प्रदेश

गैंगरेप के आरोपियों को सजा मिलने पर पुलिस उपायुक्त ने एसडीओपी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव बेगमगंज जब अशोका गार्डन थाना भोपाल में पदस्थ थे तब नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसकी विवेचना आलोक श्रीवास्तव द्वारा की गई थी उक्त मामले में विगत माह माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण के सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर पुलिस उपायुक्त जोन एक भोपाल प्रियंका शुक्ला द्वारा एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट अनुसंधान पर उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
आपको बता दें कि नाबालिग बच्ची के साथ ऑनलाइन गेम के दौरान आरोपियों की दोस्ती हुई, फिर बच्ची को बहला फुसला कर बंधक बना लिया, तथा चार दोस्तों ने उसे ब्लैकमेल करके कई बार गैंगरेप किया गया था।
ऐसे सनसनीखेज चिन्हित मामले की विवेचना एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव द्वारा तैनाती के दौरान की गई थी जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा इस प्रकरण में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुने जाने पर उक्त प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में भी एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव विभिन्न जटिल मामलों को सुलझाने में सम्मान पा चुके हैं।
उनकी इस सफलता पर पुलिस महकमा सहित अनु विभाग में खुशी की लहर है।

Related Articles

Back to top button