मध्य प्रदेश

GPF के गुमशुदा कटौत्रे के निराकरण हेतु डाईट रायसेन में 3 से 5 सितम्बर तक लगेगा जीपीएफ कैम्प

रायसेन । जीपीएफ के गुमशुदा कटौत्रे के निराकरण हेतु डाईट रायसेन में 3 सितम्बर से 5 सितम्बर 2024 तक जीपीएफ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जीपीएफ मिसिंग क्रेडिट, अन पोस्टेड आईटम्स, फुल वांट एवं पार्ट वांट के व्हाउचर्स के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे इस कैम्प में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ अभिदाताओं के जीपीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। महालेखाकार कार्यालय द्वारा मिसिंग क्रेडिट, अनपोस्टेड आईटम इत्यादि की सूची प्रदान की गई है। साथ ही इनके निराकरण हेतु वांछित अभिलेखों की चेकलिस्ट से भी अवगत कराया गया है। निर्धारित तिथि में कैम्प के समक्ष आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर अभिदाताओं के जीपीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button