बडीमाई मंदिर में हुआ भव्य देवी जागरण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्राचीन बडीमाई मंदिर उमरियापान प्रांगण में शुक्रवार को विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ बडीमाई का विशेष पूजन आरती कर किया गया। जागरण से पहले सुबह कन्याभोज एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम हुआ। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद रात करीब 9 बजे से विशाल देवी जागरण हुआ। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल ने . कालका करी रे, मैंया शारदा का श्रंगार, श्री राम के दिवाने है. भगवा धारी गीतो से एक से बढकर देवीगीतों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु जमकर झूमे। मनमोहक झांकिया भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस अवसर पर बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी, पंडा गोरेलाल चौरसिया, जिला मंत्री विजय दुबे, वरिष्ट नेता बसंत चौरसिया, जिपं सदस्य पूजादेवी सिंह, राजेश ब्यौहार.मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, आषीश चौरसिया, प्रशांत राय, संदीप सोनी, जितेंद्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया.प्रदीप चौरसिया, संतोष दुबे,अश्वनी शुक्ला. रमन शुक्ला,नवीन चौरसिया. मुन्नू गोतम. बड्डा गुप्ता. रामजी ब्यौहार, प्रमोद असाटी, राजेंद्र पटेल, सुषमा सिंह, पटवारी अनिल सोनी, रतन यादव, मृत्युंजय उपाध्याय, संतोष सोनी, रजनीकांत झारिया, सतीश चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया सहित बडी तादात में श्रृद्धालुओं की उपस्थिती रही। वहीं शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसडीओपी मोनिका तिवारी, टीआई विजय सिंह बघेल, प्रीती पांडे, थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, एएसआई अवधभूषण दुबे, मान सिंह मार्को, आरक्षक योगेंद्र सिंह राजपूत,रत्नेश दुबे.जगन्नाथ सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।गौरतलब है प्राचीन बडीमाई मंदिर प्रांगण में पहली बार विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसको लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा। आयोजन समिति के बसंत चौरसिया ने आभार जताया।




