धार्मिक
श्री हनुमानजी के प्रकट्योत्सव पर निकाला भव्य चल समारोह
सिलवानी। कलियुग के सिद्ध देव कहे जाने वाले राम भक्त श्री हनुमान के जन्मोत्सव की धूम दो साल के कोरोना काल के बाद षनिवार को तहसील में रही। नगर सहित अंचलों में हनुमान जन्मोत्सव पर्व ष्षनिवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में विषेष धार्मिक आयोजन हुए। साथ ही भगवान की प्रतिमा व मंदिर का आकर्षक श्रृंगार किया गया। अनंत बलवंत श्री हनुमान जी महाराज का प्राकट्योत्सव के शुभ अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी महाराज के विमान (चलसमारोह) श्री राममंदिर जमुनिया पुरा से निकाला गया। चल समारोह में युवक हाथ में ध्वजा लेकर डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। वहीं जय श्रीराम, जय हनुमान, लाल लगोटा जय बजरंग आदि के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे।




