मध्य प्रदेश

16 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्ते जारी

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत तृतीय डीपीआर के 9 हितग्राही को प्रथम किस्त एवं द्वितीय डीपीआर के 7 हितग्राहियों को दूसरी किस्त जो शेष रह गए थे उनको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में वन क्लिक माध्यम से हितग्राहियों के खाते में राशि हस्तांतरित एवं वर्चुअल माध्यम जिन हितग्राहियों के मकान आवास के पूर्ण हो चुके थे उनको ग्रह प्रवेश कराया गया। जिनको प्रथम किस्त उनके भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया ।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम नगर परिषद में हितग्राहियों को उपस्थिति में देखा गया। नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, सीएमओ सुनील जैन सहित पार्षद गण, नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button