धार्मिक

बालाजी हनुमान मंदिर प्रांगण में मां महाकाली की भव्य प्रतिमा स्थापित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान स्थित साप्ताहिक हाट बाजार के समीप बालाजी हनुमान मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मां महाकाली की भव्य एवं विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई है । इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है ।
मां महाकाली पंडाल में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन-अर्चन, दुर्गा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है । बड़ी संख्या में भक्तजन माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं ।
शाम के समय आयोजित होने वाली आरती आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । आरती के दौरान पूरे पंडाल में बैंड बाजा की धुन और माता के जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। भक्तजन भक्ति में लीन होकर माता के भजनों पर झूमते नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button