युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर शुभम राजा श्रीवास्तव का गांधीग्राम में भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुनाव में शुभम राजा श्रीवास्तव ने सर्वाधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है, जो मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। लवरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद श्रीवास्तव के पुत्र शुभम की इस जीत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
गृह निवास पर हुआ गर्मजोशी से अभिनंदन….
जीत के उपरांत शनिवार को शुभम राजा श्रीवास्तव का गांधीग्राम आगमन हुआ, जहां उनके गृह निवास पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ, कनिष्ठ, और नवयुवाओं के साथ-साथ ग्रामवासियों ने एकजुट होकर उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया ।
क्षेत्र के लिए गौरव और समस्याओं के समाधान की आशा….
उपस्थित लोगों ने इस जीत को गांधीग्राम के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया । ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा नेता शुभम राजा श्रीवास्तव के सक्षम मार्गदर्शन में क्षेत्र की लंबित समस्याओं को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा और उनका त्वरित समाधान होगा । साथ ही, यह जीत कांग्रेस संगठन को भी नया बल और मजबूती प्रदान करेगी।
क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताएं…विकास और संगठन को मजबूत बनाना
इस अवसर पर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम राजा श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
उन्होंने कहा मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनका हल कराना है । इसके साथ ही, क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करना और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना मेरा मुख्य लक्ष्य है।
शुभम राजा श्रीवास्तव का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य अनीता राजेश त्रिपाठी, पूर्व जनपद सदस्य मोहन चौरसिया, संजय तिवारी सांई, सोनू कुररिया, डॉ रामसिंह ठाकुर, लक्ष्मण काछी, राजकुमार यादव, अनिल यादव, रामविशाल चौरसिया, रवि चौरसिया, विवेक चौरसिया, रामभगत चौरसिया, मुन्ना बर्मन, रमसू चौरसिया सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।



