मध्य प्रदेश

पेड़ काट कर लोग कर रहे हैं वन भूमि में अतिक्रमण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदुखेड़ा । आज कल आदमी को खाली जमीन दिखाई देती है तो उस पर किसी ना किसी तरह काबिज होना चाहता है फिर चाहे वह जमीन जंगल की हो या राजस्व विभाग की हो उससे आदमी को कोई फ़र्ख नही पड़ता हैं। लोगो की इस हरकत से शासन का नुकसान होता हैं।ऐसा ही हाल तेंदुखेड़ा से 20 किलो मीटर दूर वन परिक्षेत्र झालोन में देखने को मिला है जहाँ पर लोगो ने पेड़ काट कर उस पर अतिक्रमण कर लिए है और खेती करने लगे हैं। झालोन रेंज में अतिक्रमण ज्यादा होने लगा था इसलिये ग्राम झालोन के निवासी राम शंकर रैकवार ने आज वन मण्डल अधिकारी दमोह को लिखित शिकायत की है राम शंकर ने बताया है कि लगातार वन भूमि कम हो रही है जिसका मुख्य कारण अतिक्रमण है।जिसे वन विभाग समय पर रोकने में असमर्थ है। वन परिक्षेत्र झालोन की डूकर सता बीट में भी अतिक्रमण बढ़ रहा है जिसे रेंजर ओर बीट गार्ड के द्वारा जानबूझ कर अनदेखा किया जा रहा है।सागर जबलपुर स्टेट हाइवे से महज 250 मीटर की दूरी पर नदिया हार में ही कुछ लोगो ने अवैध अतिक्रमण किया है यह नया अतिक्रमण है रात को ट्रेक्टर चलता है दिन में हल चलाकर भूमि को जोता जाता हैं। ओर अतिक्रमण करके लोग अपनी भूमि को लगातार बड़ा रहे हैं।आवेदक ने बताया कि इतना सब कुछ खुले आम हो रहा है, तो यह वन विभाग की मिलीभगत से सम्भव नही हो सकता है। इन सब मे रेंजर, डिप्टी रेंजर ओर बिट गार्ड की भूमिका सन्देह में घेरे में दिखाई दे रही है। जो पेड़ की ढूढे बीच खेत मे लगी हुई है वे अभी हरि है इन पेड़ों को अभी अभी ही काटा गया है।
राम शंकर ने बताया है कि आज वन् मण्डल अधिकारी को लिखित आवेदन दिया है जिसमे बीट डुकर सता में हो रहे अतिक्रमण की ब्यापक जाच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
वन मण्डल अधिकारी ने बताया है कि आवेदन पर जाच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button