मध्य प्रदेश
BSF प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे विवेक कुशवाहा का ग्राम कीरतपुर में भव्य स्वागत
सिलवानी। ग्राम कीरतपुर के होनहार छात्र विवेक कुशवाहा, पिता हाकम सिंह कुशवाहा, द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर गांव लौटने पर आज उनके निवास पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विवेक कुशवाहा को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप कुशवाहा, कुशवाहा समाज तहसील अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी ने विवेक की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ग्राम और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान देशसेवा के प्रति युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।



