मध्य प्रदेश
डीजे संचालकों की थाने में बैठक संपन्न, गणेश उत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी

सिलवानी। आगामी गणेश उत्सव के मद्देनज़र सोमवार को शाम को पुलिस थाना सिलवानी में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पूनम सविता ने की, जिसमें क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
थाना प्रभारी ने सभी संचालकों को स्पष्ट रूप से बताया कि झांकियों में अधिकतम दो साउंड बॉक्स की अनुमति होगी तथा डीजे संचालन का समय रात्रि 10 बजे तक सीमित रहेगा। शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी उपस्थित संचालकों को आवश्यक समझाइश दी गई।
बैठक में कुल 17 डीजे संचालक उपस्थित रहे। डीजे संचालकों ने शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।



