मध्य प्रदेश

गायों की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम युक्त पट्टे

सिलवानी। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक ने नगर की सड़कों पर घूमने वाली गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम युक्त पट्टे बांधने की पहल शुरू की है। यह अभियान विशेष रूप से रात के समय होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर विभोर नायक ने बताया कि अक्सर अंधेरे में सड़क पर बैठी या चलती गायों से वाहन टकरा जाते हैं, जिससे गायों को गंभीर चोटें आती हैं और वाहन चालकों को भी नुकसान होता है। रेडियम युक्त पट्टियों से अब गायें रात में भी दूर से दिखाई देंगी और ऐसे हादसों से बचाव होगा।
नगर परिषद की टीम और स्थानीय पशुप्रेमियों की सहायता से अब तक दर्जनों गायों के गले में रेडियम पट्टे बांधे जा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि नगर की सभी आवारा गायों को कवर किया जा सके। इस दौरान किशोर सिंह शेखावत, मुकेश साहू, तरुण शर्मा, धर्मेंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button