मध्य प्रदेश

रायसेन में भव्य तिरंगा पदयात्रा सम्पन्न, राष्ट्रगान और पुष्पवर्षा से गूंजा शहर

रायसेन में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा जिलाध्यक्ष- राज्यमंत्री- विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हुए शामिल
रायसेन। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन रायसेन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्वामी विवेकानंद कॉलेज से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा महामाया चौक स्थित शौर्य स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में जन गण मन राष्ट्रगान गाया और तिरंगे के सम्मान में भावपूर्ण नमन किया।
यात्रा का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। पदयात्रा में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समाजों के नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नागरिकों द्वारा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। समापन के अवसर पर शौर्य स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Back to top button