अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । सोमवार को राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के तत्वाधान में ग्राम कुंडाली, बम्होरी, पहेरिया, मनकवाडा, भेंसरा, गुंदरई क्षेत्र के युवाओं ने अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस बड़ी धूमधाम से से मनाया गया ।
सर्वप्रथम मुख्य बाजार कुंडाली में सभी युवाओं ने एकत्रित होकर बैंड बाजो के साथ रानी अवंति बाई लोधी अमर रहे के जयकारों लगते हुए सैकड़ो की संख्या में विशाल बाइक रैली निकाल कर कस्वा बम्होरी स्थित रानी अवंति बाई तिराहे पहुंचे जहां अमर शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कर आमसभा की गई। वही कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी ने अपने वक्तव्य में मां भारती की पुत्री अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई के जीवन परिचय और इतिहास की गाथाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया रामगढ़ की रानी अवंती बाई जी का चरित्र आज के देश भक्तों के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है देश प्रेम की संवेदनाएं आधुनिक समाज में भर रहा है और कई शहीदों के चरित्र पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं द्वारा वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पांच मिनिट का मौन धारण किया। इस अवसर पर कस्वा बम्होरी से भैया मिथुन लोधी, पंकज शर्मा, आशीष सोनी, कल्याण सिंह लोधी, तेज सिंह लोधी, जसवंत सिंह लोधी, प्रेमनारायण लोधी, मनोज मेहरा, रूपेश लोधी, राजकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र लीधी, पप्पू लोधी, दीपक लोधी, जितेंद्र लोधी, संदीप भाटिया सहित बड़ी सांख्य में क्षेत्र तथा आसपास के युवा उपस्थित रहे।



