मध्य प्रदेश

नवोदय परीक्षा में सफल होकर हार्दिक मेहरा ने बढ़ाया गांव का मान

सिलवानी। ग्राम उचेरा जमुनिया के प्रतिभाशाली छात्र हार्दिक मेहरा ने कक्षा 6 की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हार्दिक ने यह सफलता अपने दादा एवं पूर्व प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र मेहरा के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों के सहयोग से हासिल की है। सीमित ग्रामीण संसाधनों के बीच रहकर इस तरह की उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है।
हार्दिक की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास किया जाए तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी इस प्रेरणादायक उपलब्धि से गांव के अन्य छात्र-छात्राओं में भी नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने की रुचि बढ़ेगी और वे भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
हार्दिक की इस सफलता पर उनके पिता हितेश मेहरा सहित समस्त ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button