मध्य प्रदेश
उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, सिलवानी विधायक राम पाल सिंह पहुंचे भोजेश्वर महादेव की शरण में
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। हाल ही में संपन्न हुए प्रदेश में तीन विधानसभाओं जोबट, पृथ्वीपुर और खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में रायसेन जिले के भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने भोजेश्वर महादेव की शरण में पहुचे।यहां भगवान भोजेश्वर महादेव की विधिवत पूजा–अर्चना की और सभी जनता के लिए सुख–समृद्धि तथा देश–प्रदेश के विकास की कामना की।यहां काबिले गौर फरमाने वाली बात यह रही कि भोजपुर सीट के बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा कार्यकम से दूरी बनाकर गायब रहे। उनकी गैरमौजूदगी जनचर्चा का विषय रही।



