क्राइम

पनीर नही खिलाने पर हेल्पर ने मारी ड्राइवर को कुल्हाड़ी, रैफर

सिलवानी । सोमवार को कृषि उपज मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल ड्राइवर को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था होने पर जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 2 बजे कृषि उपज मण्डी प्रांगण में एक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर का पनीर नही खिलाने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि हेल्पर शाहजेब पिता मो. शफीक उम्र 22 साल निवासी गैरतगंज ने ड्राइवर असद खा पिता अरब शाह उम्र 34 साल निवासी बेगमगंज के सिर एवं कंधे पर पहले लाठी फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उपस्थित लोगो ने बीच बचाव कर घायल ड्राइवर को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर कर दिया।
आरोपी शाहजेब ने बताया कि वह पिछले दस दिन से ड्राइवर के साथ ट्रक पर हेल्परी का काम रहा था, ड्राइवर प्रतिदिन दाल रोटी खिलाता था और खाने के पैसे बचा लेता था, आज मैने पनीर की सब्जी खाने का बोला तो उसने मेरे साथ मारपीट कर मारने लगा तो मैने भी बचाव उस पर हमला कर दिया।
इस संबंध में टीआई डीपी सिंह ने बताया कि फरियादी ड्राइवर की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button