क्राइम

पुरानी रंजिश पर रास्ते में रोक कर युवक से मारपीट

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम रोसरारानी में मोटर साईकिल सवार युवक को रोक कर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहा उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कमल सिंह गौर पिता जसवंत सिंह गौर उम्र 35 साल निवासी भानपुर अपनी बाइक पर सिलवानी से वापिस अपने घर जा रहा था कि ग्राम रोसरारानी में टॉवर के पास कमलेश रघुवंशी पिता मंगल सिंह रघुवंशी उम्र 50 साल निवासी रोसरारानी एवं उसके पुत्र ने रोककर खेत में मेड को लेकर पुरानी रंजिश में लाठी से हमला कर दिया, जिससे युवक के पैर एवं हाथ में चोटे आई है।
पुलिस ने फरियादी जसवंतसिंह गौर की रिपोर्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button